भागलपुर में विपक्ष पर भड़के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, कहा पाकिस्तान नेपाल जैसी स्थिति विपक्ष यहाँ सोचता है तो भ्रम है, विपक्ष आत्ममंथन करता तो शायद उनकी खोई जमीन वापस आ जाती

डेस्क बिहार भागलपुर
31-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

भागलपुर में विपक्ष पर भड़के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, कहा पाकिस्तान नेपाल जैसी स्थिति विपक्ष यहाँ सोचता है तो भ्रम है, विपक्ष आत्ममंथन करता तो शायद उनकी खोई जमीन वापस आ जाती

भागलपुर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भागलपुर पहुँचे जहाँ उन्होंने विपक्ष पर कड़ा निशाना साधा है। चिराग ने विपक्ष के नेताओं की मंशा साफ की उन्होंने कहा कि यह लोग दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले देश भारत को बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसा बनाना चाहता है। विपक्ष भूल जाता है कि भारत जैसे लोकतंत्र में अराजकता का माहौल नहीं फैला सकते या वह लोग है जो बांग्लादेश की परिस्थितियों की तुलना हमारे देश से करते हैं यह लोग यही चाहते हैं कि जिस तरीके से यूरोप जल रहा है स्पेन चल रहा है नेपाल में तख्तापलट हुआ। जिस तरीके से समय-समय पर पाकिस्तान में सेना का दुरुपयोग कर जिस तरीके से वहां सत्ता परिवर्तन किया जाता है। ऐसी स्थिति दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में विपक्ष लाने की सोच रखता है तो यह गलत है उनके प्रदर्शन की आर में विदेशी ताकतों की सोच को बल देने लगते हैं और यह लोग जब उनका साथ देने लगते हैं तो यह भारत जैसे लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका नहीं हो सकती। जिस तरह से विपक्ष महाभियोग की बात कर रहा है। खड़गे जी के आवास पर मोक पार्लियामेंट किया जा रहा है लेकिन जब सदन चलता है तो सदन को चलने नहीं देते हैं। बिहार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की उपस्थिति कहां है और आज यह लोग ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अभी विंटर सेशन आने वाला है पुनः विपक्ष इन्हीं चीजों का बहाना करके पूरा सत्र बॉयकॉट कर देंगे इतना ही ध्यान अगर विपक्ष आत्म मंथन करता तो शायद उनकी खोई हुई जमीन वापस आ जाती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!