भागलपुर में केंद्रीय खाद्यान्न आपूर्ति मंत्री चिराग़ पासवान, भागलपुर सांसद अजय मंडल ने किया हरि ओम लक्ष्मी नारायण ज्वैलरी शॉप का उद्घाटन साथ ही विपक्ष पर कसा तंज।।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

भागलपुर में केंद्रीय खाद्यान्न आपूर्ति मंत्री चिराग़ पासवान, भागलपुर सांसद अजय मंडल ने किया हरि ओम लक्ष्मी नारायण ज्वैलरी शॉप का उद्घाटन साथ ही विपक्ष पर कसा तंज।।

 

भागलपुर में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्यान्न आपूर्ति मंत्री ने खरमनचक में हरि ओम लक्ष्मी नारायण ज्वैलरी शॉप का फीता काट एवं दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन ,वहीं साथ में भागलपुर सांसद अजय मंडल, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा,लोजपा नाथनगर विधानसभा के विधायक मिथुन यादव,लोजपा महिला अध्यक्ष संगीता तिवारी,एवं कई गणमान्य को हरि ओम लक्ष्मी नारायण ज्वैलर शॉप के प्रोपराइटर विशाल ने पुष्प गुच्छ एवं परिवार की महिला सदस्यों ने तिलक चंदन लगाकर स्वागत किया। वहीं सोने चाँदी की आभूषणों की खरीदारी पर खास ऑफर दी जा रही है ,ये शॉप की उद्घाटन खास इसलिए मानी जा रही है क्योंकि 31/10/2026 को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की जन्म दिन है ,काफी चर्चा है कि यह उद्घाटन काफी खास माना जा रहा । केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सोना की खरीदारी को लेकर आप भागलपुर वासी जरूर इस शॉप पर आए विशेष ऑफर का लाभ उठाएं।साथ कहा कि पाकिस्तान नेपाल जैसी स्थिति विपक्ष यहाँ सोचता है तो भ्रम है, विपक्ष आत्ममंथन करता तो शायद उनकी खोई जमीन वापस आ जाती ।विपक्ष पर कड़ा निशाना साधा है।

चिराग ने विपक्ष के नेताओं की मंशा साफ की उन्होंने कहा कि यह लोग दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले देश भारत को बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसा बनाना चाहता है। विपक्ष भूल जाता है कि भारत जैसे लोकतंत्र में अराजकता का माहौल नहीं फैला सकते या वह लोग है जो बांग्लादेश की परिस्थितियों की तुलना हमारे देश से करते हैं यह लोग यही चाहते हैं कि जिस तरीके से यूरोप जल रहा है स्पेन चल रहा है नेपाल में तख्तापलट हुआ। जिस तरीके से समय-समय पर पाकिस्तान में सेना का दुरुपयोग कर जिस तरीके से वहां सत्ता परिवर्तन किया जाता है। ऐसी स्थिति दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में विपक्ष लाने की सोच रखता है तो यह गलत है उनके प्रदर्शन की आर में विदेशी ताकतों की सोच को बल देने लगते हैं और यह लोग जब उनका साथ देने लगते हैं तो यह भारत जैसे लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका नहीं हो सकती। जिस तरह से विपक्ष महाभियोग की बात कर रहा है। खड़गे जी के आवास पर मोक पार्लियामेंट किया जा रहा है लेकिन जब सदन चलता है तो सदन को चलने नहीं देते हैं। बिहार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की उपस्थिति कहां है और आज यह लोग ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अभी विंटर सेशन आने वाला है पुनः विपक्ष इन्हीं चीजों का बहाना करके पूरा सत्र बॉयकॉट कर देंगे इतना ही ध्यान अगर विपक्ष आत्म मंथन करता तो शायद उनकी खोई हुई जमीन वापस आ जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!