डेस्क बिहार भागलपुर
1-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
भागलपुर के 6 नंबर प्लेटफार्म गेट के पास फायरिंग की घटना
भागलपुर के मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैनपुर स्थित 6 नंबर प्लेटफॉर्म गेट के पास फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने गोलीबारी की, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
घटना में एक युवक के जख्मी होने की भी खबर सामने आ रही है। हालांकि, घायल युवक की पहचान और उसकी स्थिति को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
घटना की सूचना मिलते ही मुजाहिदपुर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस फायरिंग के पीछे की वजह और इसमें शामिल आरोपियों की पहचान करने में लगी है।
फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी
