एनडीए के द्वारा कल भागलपुर में निकाली जाएगी पैदल यात्रा बिहार के उपमुख्यमंत्री ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई मंत्री एवं एनडीए के बड़े नेता होंगे शामिल।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

एनडीए के द्वारा कल भागलपुर में निकाली जाएगी पैदल यात्रा बिहार के उपमुख्यमंत्री ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई मंत्री एवं एनडीए के बड़े नेता होंगे शामिल।

कांग्रेस एवं उनके सहयोगी दल एस आई आर पर लोगों को कर रहे हैं दीगभ्रमित; नीतीश मिश्रा प्रभारी मंत्री भागलपुर

भागलपुर।कल 2 नवंबर 2026 को एनडीए के द्वारा भागलपुर में लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ को लेकर पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री दीपक प्रकाश ,मंत्री संतोष कुमार सिंह ,समेत एनडीए के वरिष्ठ नेता रैली में शामिल होने के लिए आ रहे हैं.। उपरोक्त बातों की जानकारी नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार के मंत्री एवं भागलपुर के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने कहा कि कल 10:00 बजे से भामाशाह चौक से पद यात्रा निकाली जाएगी और लाजपत पार्क की तरफ जाएगा।. मंत्री नीतीश मिश्रा ने कांग्रेस एवं उनके सहयोगी दलों पर हमला बोलते हुए कहा की कुछ तत्व देश को कमजोर करने में लगे हुए हैं। देश की संवैधानिक संस्थाओं के प्रति देशवासियों को दिग्भ्रमित कर रहे और अविश्वास का वातावरण बना रहे हैं जो सही नहीं है और हम उसके पक्ष में नहीं है। कुछ तत्व देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं। जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि इस पैदल यात्रा से यह संदेश देशवासियों को देना चाहते हैं अगर लोगों को लगता है कि जो आरोप विपक्ष लगा रहे हैं की वोट चोरी हुई और जो सरकार चुनाव के माध्यम से बनी है वह सही तरीके से नहीं बनी है इस विषय को लेकर विपक्ष देशवासियों को दीगभ्रमित कर रहे हैं जो सही नहीं है। बिहार में 65 लाख लोगों के नाम हटाए गए जिस में ऐसे लोग शामिल हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है और जिनके के नाम दो जगह सूची में थे ऐसे में धरना फैलाना के नाम हटा दिए गए जो सही नहीं है। 21 लाख लोगों के नए मतदाताओं के नाम सूची में भी जोड़े गए। इसको लेकर विपक्ष चुप है। देश को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। इस पद यात्रा के माध्यम से यह संदेश जाएगा की कुछ सामाजिक तत्व जो वोट चोरी एवं गलत तरीके सरकार बनाने का आरोप लगा रहे हैं हम लोग कहना चाहते हैं कि विपक्ष के द्वारा लगाए गए आरोप गलत है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस समर्थित सरकार है वहां वह चुप है और जहां एन डी ए की सरकार बनी है वहां शंशय फैला रहे हैं गलत मैसेज फैला रहे हैं ।संविधान के अनुरूप चुनाव आयोग को वोटर लिस्ट को सुधारने का अधिकार प्राप्त है नाम जोड़ने एवं मृत व्यक्तियों के नाम हटाने का अधिकार प्राप्त है। चुनाव आयोग मतदाता सूची को बेहतर करने और उसमें सुधार करने के लिए स्वतंत्र है।लोगों को अधिकार प्राप्त है कि वह अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकें
वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 भरकर देना अनिवार्य होता है जिन लोगों को लगता है उनका नाम मिसिंग है तो उनको फॉर्म 6 भरकर देना चाहिए जो राजनीतिक दलों ने नहीं किया अब चुनाव आयोग पर उंगली उठा रहे हैं. मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का लगातार प्रयास है कि देशवासियों के सभी परिवार एवं हर व्यक्ति के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है प्रधानमंत्री के कार्यकाल में वैश्विक स्तर पर भी भारत की गरिमा और प्रभाव बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!