प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जगदीशपुर द्वारा मध्य विद्यालय जगदीशपुर में जांच शिविर आयोजित
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अखिलेश सिंह , फार्मासिस्ट मुकेश कुमार सिंह तथा एएनएम इंदू कुमारी के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं आवश्यक दवाई के साथ साथ दो तीन छात्रा को सदर अस्पताल से सलाह लेने के लिए कहा गया है । यही टीम द्वारा वर्तमान मौसम में अपने आप के सुरक्षित रखने के साथ लू से बचाव के बारे मेडिकल सलाह दिए। प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर द्वारा विद्यालय में बच्चों का मासिक स्वास्थ्य जांच किया जाता है जिससे बच्चे मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हुए शिक्षा ग्रहण कर रहें है । इस अवसर पर वार्डेन सपना कुमारी , शिक्षिका फूल कुमारी , शारिका निगार, कर्मी राजकिशोर, वृंदा , रिंकू , सुशीला टीम को आवश्यक सहयोग कर रहे थे ।
