डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
जमीन पर निर्माण कराने को लेकर अंचल एवं थाने में दिया था आवेदन , जमीन के बगलगीर ने जमीन पर निर्माण को लेकर किया रोकने का प्रयास।
भागलपुर जिला के सबौर अंचल अंतर्गत निज जमीन मालिक मोहम्मद जहांगीर ने बताया कि 2011 में मैंने मोहम्मद मिट्ठन अंसारी के पुत्र मोहमद जाकिर अंसारी से केवाला संख्या 3024 ,खाता – 153 , खेसरा – 366 में 25 डिसमिल,थाना नंबर 97,मौजा – सुल्तानपुर भीट्टी से लिया है ।पूर्व में इन्होंने सभी उच्च अधिकारियों एवं नजदीकी सबौर थाना में आवेदन दिया है जमीन मालिक( आवेदक) द्वारा आरोप लगाया गया है की जमीन से सटे दबंग विपक्षी डफ़ाली यादव के पुत्र प्रेम कुमार वो छोटू यादव,निकेश यादव/ पिता स्वर्ग विजय यादव, रामस्वरूप यादव एवं अन्य ने धमकी देते हुए कहा है कि जमीन पर कोई निर्माण नहीं होना चाहिए अगर हुई तो बीस लाख रुपया देना होगा। ऐसा बताते हुए जमीन मालिक जहांगीर ने कहा ।
मामला अंचल से संबंधित है आखिर अंचलाधिकारी क्या फैसला देती है ? अंचल में प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच का विषय है। ऐसे तो देखा जाए बिहार राज्यों में बिहार सरकार भूमि राजस्व की कानून बहुत सख्त रुख अपनाई हुई है और तो और भूल से भी सही दस्तावेज वाले रैय्यतों की भूमि पर कोई भी दखल कब्जा नहीं कर सकते हैं ना कोई दबंगई दिखा सकते ।
