भागलपुर में दिनांक 24 मई रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों से संचालित सेवा भारती ट्रस्ट के बैनर तले निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का हुआ उद्घाटन।

भागलपुर में दिनांक 24 मई रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों से संचालित सेवा भारती ट्रस्ट के बैनर तले निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का हुआ उद्घाटन।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

भागलपुर में दिनांक 24 मई रविवार को भागलपुर के पार्वती नगर मोहल्ले में स्थित श्री रामेश्वर लाल नोपानी सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों दसे संचालित सेवा भारती ट्रस्ट के बैनर तले भारत की प्रसिद्ध सशक्त महिला समाज सुधारक पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी को याद करते हुए निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का हुआ उद्घाटन|इस कार्यक्रम में चार सिलाई मशीन वितरण करके चार केंद्र खोले गए यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सशक्त कदम है |कार्यक्रम की शुरुआत पीयूष झुनझुनवाला के एकल गीत से हुआ|मंच पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर रोमा यादव,लक्ष्मी नारायण दोकानिया नोपानी विद्यालय के अध्यक्ष,डॉ चंद्रशेखर शाह आरएसएस के भागलपुर महानगर संघचालक एवं रतन भालोठिया भागलपुर महानगर सहसंघचालक उपस्थित रहे |मंच का संचालन सेवा भारती ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पवन गुप्ता ने किया | विषय प्रवेश सेवा भारती ट्रस्ट के सचिव त्रिपुरारी तिवारी ने किया |मंचासीन अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलन भारत माता पर पुष्प अर्चन एवं भारत माता की जय घोष के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।मुख्य वक्ता डॉ रमा यादव ने कहा कि यह मेरे लिए बड़ी सौभाग्य की बात है कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने अवसर प्राप्त होता है। साथ ही उन्होंने कहा सेवा भारती द्वारा जो यह अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है मैं इसकी काफी सराहना करती हूं एवं इस कार्य के लिए मेरी ओर से भी दो और सिलाई मशीन प्रदान की जायेगी।उन्होंने कहा कि मैं इन सारे सिलाई केंद्रों पर स्वयं जाकर देखूंगी एवं यह मुझे काफी अच्छा लगेगा कि महिलाएं सशक्तिकरण की ओर बढ़ रही है।सेवा भारती ट्रस्ट के द्वारा इस प्रकार के कई कार्यक्रम चलाई जाती है।लक्ष्मी नारायण दुकनिया ने भी दो और मशीन अपनी तरफ से प्रदान करने का वचन दिया। कार्यक्रम के अगले चरण में महानगर संघ चालक चंद्रशेखर शाह ने संघ द्वारा चलाए जा रहे इन कार्यक्रमों की विशेषताओं को बताया एवं इसके उद्देश्यों को भी समाज के सामने रखा तत्पश्चात सहसंचालक रतन भालोठिया ने भी इस प्रकार के और कार्यक्रम चलाए जाने का आश्वासन दिया | धन्यवाद ज्ञापन बालेश्वर सिंह ने किया|कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में माता एवं बहने उपस्थित रही। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य आकाश कुमार उपस्थित रहे और उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही।कार्यक्रम में त्रिपुरारी तिवारी सचिव,पवन गुप्ता उपाध्यक्ष,बालमुकुंद सिंघानिया उपाध्यक्ष,किशन खेतान कोषाध्यक्ष, बालेश्वर ट्रस्टी,नीरज शुक्ला, रतन भालोठिया ट्रस्टी, आशीष आनन्द दक्षिण बिहार सह प्रांत प्रचारक सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!