दल्लेगांव पंचायत में संगठन विस्तार को लेकर बड़ी बैठक, जनहित मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का ऐलान

दल्लेगांव पंचायत में संगठन विस्तार को लेकर बड़ी बैठक, जनहित मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का ऐलान

ठाकुरगंज प्रखंड के दल्लेगांव पंचायत स्थित ईदगाह चौक पर रविवार को दल्लेगांव पंचायत संघर्ष कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद जहुर रज़वी ने की, जिसमें पंचायत के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग, युवा एवं संघर्ष साथी शामिल हुए।

बैठक में पंचायत की ज्वलंत समस्याओं — अधूरे पुल निर्माण, सड़क, बिजली, नदी कटाव एवं अन्य जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि दल्लेगांव पंचायत संघर्ष कमेटी पिछले कई वर्षों से पंचायत के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ती आ रही है और आने वाले समय में यह संघर्ष और तेज किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन अब केवल आंदोलन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी मजबूती के साथ कार्य करेगा। गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता, यतीम बच्चियों की शादी में सहयोग, अग्निकांड एवं बाढ़ जैसी आपदाओं में राहत कार्य तथा आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के इलाज में मदद जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक में मौजूद लोगों ने एक स्वर में कहा कि वे संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और पंचायत के विकास के लिए हर संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में दल्लेगांव पंचायत में एक नई सोच और नया बदलाव देखने को मिलेगा।

संगठन द्वारा पंचायत के प्रत्येक वार्ड में सदस्यता अभियान चलाकर नए लोगों को जोड़ने का भी निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने पर सहमति बनी।

इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष नदीम सरवर, सचिव डॉ रिजवान आलम, मेराज आलम, हाफ़िज़ तौसीफ ज़िया, मौलाना तारिक अनवर, हाफिज ताहिर रज़ा, अहमद रज़ा, गुलाम रब्बानी(सोशल एक्टिविस्ट) विजय कुमार गणेश, रंजन पांडे, विनोद शर्मा,दिपक गणेश, अहमद रज़ा , डॉ वसीम अकरम,मोहम्मद कैफ़,मुफ्ती इंतखाब रज़ा, डॉ वसीम अख्तर,मामून आलम,ईसकर आलम, असगर आलम, सरवर आलम, रिजवान रज़वी, मुकर्रम रज़ा, मोहसिन आलम, सिकंदर आलम, रेहान आलम, सद्दाम उर्फ मदन,खैरुल आलम, सरफराज आलम, राशिद अंजुम, युसूफ रज़ा, इमरान आलम, मास्टर शाहबाज अनवर, शाहबाज आलम, रेहान रज़ा , हाफिज मुजफ्फर हुसैन, मौलाना अख्तर रज़ा,कलीम अख्तर,जुल्फिकार आलम, कुर्बान अली, गुलाम जिलानी,शाहरुख रज़ा, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!