डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
स्वर्गीय चिरंजीवी यादव उर्फ धुरी यादव की तेलचित्र पर पुष्प अर्पित कर छठी पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
भागलपुर। श्री श्री 108 मां मसानि काली उर्दू बाजार समिति एवं श्री श्री 108 केंद्रीय काली पूजा महासमिति, भागलपुर के तत्वावधान में महासमिति के पूर्व महामंत्री, लोकप्रिय एवं मिलनसार मार्गदर्शक स्वर्गीय चिरंजीवी यादव उर्फ धुरी यादव की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर काली मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।यह आयोजन मतवाला यादव एवं समाज के कई वर्गीय के लोग ने योगदान देकर सभा आयोजित की ।इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पूजा समिति के सदस्यों एवं शुभचिंतकों द्वारा स्वर्गीय धुरी यादव जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।वहीं काली पूजा
स्वर्गीय धुरी यादव का जीवन सामाजिक समरसता, मिलनसारिता, संगठनात्मक एकता एवं धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों के प्रति समर्पित रहा। परिवार के सदस्यों ने सभी को अभिनंदन करते हुए कहा कि हम सभी को काली पूजा शांति एवं सौहार्द पूर्वक मनाना है हमारे भागलपुर वाशियों को। केंद्रीय काली पूजा महासमिति के पूर्व महामंत्री के रूप में उन्होंने अपनी कार्यशैली, व्यवहार एवं मार्गदर्शन से समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई थी। वहीं बंटी यादव ने बताया कि मेरे बड़े भाई चिरंजीवी यादव भागलपुर समाज के लिए एक प्रेरणा दायक हैं इन्होंने काली पूजा समिति को अपने कर्तव्य पूर्वक निभाया जो आज एक जुट होकर समाज के लोग ने श्रद्धा से इनकी छठी पुण्यतिथि मनाया। उनके द्वारा किए गए सामाजिक एवं धार्मिक कार्य सदैव स्मरणीय रहने की बात कही।
इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके अधूरे सपनों और सामाजिक एकता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
समिति की ओर से समस्त श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों से अनुरोध है कि श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।उपस्थित भोला मंडल ,कोर्ट संयोजक,शंकर रॉय,जैसे कई गणमान्य उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
आयोजक: श्री श्री 108 मां मसानि काली उर्दू बाजार समिति
श्री श्री 108 केंद्रीय काली पूजा महासमिति, भागलपुर
विनम्र श्रद्धांजलि।
