जायसवाल समाज ने मनाई भगवान सहस्रार्जुन जयंती, एकजुटता और शिक्षा पर दिया जोर

डेस्क बिहार भागलपुर
22-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

जायसवाल समाज ने मनाई भगवान सहस्रार्जुन जयंती, एकजुटता और शिक्षा पर दिया जोर

भागलपुर में भगवान सहस्रार्जुन जयंती सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जायसवाल समाज के कुमार नागार्जुन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के कुलदेवता भगवान सहस्रार्जुन के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज के लोगों को एकजुट करना है उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से बच्चों और युवाओं की प्रतिभा निखारने, व्यक्तित्व विकास करने और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही भविष्य में गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने और मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने की भी योजना है कुमार नागार्जुन ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन लगातार तीसरे वर्ष किया जा रहा है उनका उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ आपसी एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!