शेखपुरा सदर अस्पताल में करीब एक माह से अल्ट्रासाउंड ठप, रेडियोलॉजिस्ट के तबादले से मरीज परेशान

लोकेशन-शेखपुरा
दिनांक-24/11/26
मोबाइल नंबर-9431090293
रिपोर्टर:-रंजन कुमार
डेक्स-बिहार

शेखपुरा सदर अस्पताल में करीब एक माह से अल्ट्रासाउंड ठप, रेडियोलॉजिस्ट के तबादले से मरीज परेशान

रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त होने से शेखपुरा सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बंद, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

एंकर -शेखपुरा जिले के सदर अस्पताल में पिछले करीब एक महीने से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद पड़ी है जिसके कारण इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है अल्ट्रासाउंड जांच और उसकी रिपोर्ट न मिल पाने से मरीजों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बाधित होने की मुख्य वजह रेडियोलॉजिस्ट के पद का रिक्त होना बताया जा रहा है सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार नें बताया की शेखपुरा में पदस्थापित एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट का स्थानांतरण मेडिकल कॉलेज कर दिया गया है उनके जाने के बाद से यह पद खाली है, जिससे यहां अल्ट्रासाउंड जांच और रिपोर्टिंग संभव नहीं हो पा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया गया है कि जब तक नए रेडियोलॉजिस्ट की पदस्थापना नहीं हो जाती तब तक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद रहेगी प्रशासनिक स्तर पर नए रेडियोलॉजिस्ट की जल्द तैनाती के लिए स्वास्थ्य विभाग को लगातार पत्र लिखा जा रहा है और विभाग से संपर्क कर जनहित में शीघ्र पदस्थापना का अनुरोध किया जा रहा है, ताकि मरीजों को दोबारा अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल सके।

बाईट – सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार सदर अस्पताल शेखपुरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!