भागलपुर सांसद अजय मंडल का बियाडा घाट पर हाईवोल्टेज ड्रामा, जहाज पर कार ले जाने से रोका तो FIR और धरने की दी चेतावनी

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

भागलपुर सांसद अजय मंडल का बियाडा घाट पर हाईवोल्टेज ड्रामा, जहाज पर कार ले जाने से रोका तो FIR और धरने की दी चेतावनी

 

भागलपुर के बरारी स्थित बियाडा घाट पर देर शाम उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब जदयू सांसद अजय मंडल को जहाज पर अपनी कार ले जाने से रोक दिया गया। रात करीब 8 बजे शुरू हुआ यह विवाद डेढ़ घंटे तक चलता रहा। सांसद ने जहाज संचालक पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने और कार्रवाई नहीं होने पर धरना देने तक की चेतावनी दे दी।
दरअसल सांसद अजय मंडल को नवगछिया के जाह्नवी चौक घाट के रास्ते एक शादी समारोह में शामिल होने जाना था। लेकिन जहाज संचालक ने प्रशासनिक निर्देश और निर्धारित समय का हवाला देकर उनकी कार ले जाने से मना कर दिया। इसी दौरान नवगछिया की ओर से पहुंचे दूसरे जहाज पर एक कार लदी देखकर सांसद भड़क गए।सूचना पर औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना अध्यक्ष सूबेदार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद सांसद शिकायत दर्ज कराने थाने चले गए।सांसद ने आरोप लगाया कि नियमों की आड़ में उनके साथ भेदभाव किया गया है वहीं जहाज मैनेजर मोहम्मद सरफराज अख्तर ने बताया कि जहाज पर मौजूद कार कंपनी के कर्मचारियों की थी जो सामान लाने पूर्णिया गए थे
फिलहाल सांसद की शिकायत के बाद अब प्रशासन की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

बाइट — अजय मंडल, जदयू सांसद, भागलपुर
बाइट — :मोहम्मद सरफराज अख्तर, जहाज मैनेजर
बाइट — :पंकज शर्मा, घाट पर रुके यात्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!