अल सैयद टूर एंड ट्रैवल्स के बैनर तले उमराह जायरीनों का काफिला जद्दा के लिए रवाना
नजमुल हसनैन उर्फ जकी
किशनगंज:अल सैयद टूर एंड ट्रैवल्स के बैनर तले आज किशनगंज से उमराह जायरीनों का एक काफिला लखनऊ से जद्दा के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर जायरीनों के परिजनों और रिश्तेदारों ने उन्हें दुआओं के साथ विदा किया। सभी जायरीनों ने हरम शरीफ पहुंचकर मुल्क, कौम, इलाके की खुशहाली, अमन-शांति और तरक्की के लिए दुआ करने की अपील की।
अल सैयद टूर एंड ट्रैवल्स पिछले छह से सात वर्षों से लगातार इलाके के लोगों को उमराह की बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहा है। इस संस्था के माध्यम से लगातार बड़ी संख्या में जायरीन उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हो रहे हैं। संस्था की खासियत बेहतर इंतजाम, जायरीनों की रहनुमाई, सहयोग और खिदमत का जज्बा है।
बीते कई वर्षों से अल सैयद टूर एंड ट्रैवल्स ने अपनी सेवाओं और बेहतर व्यवस्था के जरिए लोगों का भरोसा कायम किया है। संस्था की हमेशा कोशिश रहती है कि उमराह पर जाने वाले जायरीनों को सफर से लेकर मक्का-मदीना में इबादत तक हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन मिले, ताकि वे इत्मीनान और सुकून के साथ अपना मुकद्दस सफर पूरा कर सकें।
इलाके में अल सैयद टूर एंड ट्रैवल्स उमराह के सफर के लिए एक बेहतरीन विकल्प के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। जो लोग उमराह की पाकीजा ख्वाहिश रखते हैं, वे उमराह के सफर और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी के लिए संस्था से संपर्क कर सकते हैं।
**संपर्क सूत्र:**
📞 9172569080
📞 9955509729
📞 7761929306
**अल सैयद टूर एंड ट्रैवल्स**
*आपकी खिदमत में हमेशा आपका खादिम।*
