डेस्क बिहार भागलपुर
25-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
नवगछिया में पुरानी दुश्मनी का खूनी बदला! ज्योतिष कुमार हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
भागलपुर नवगछिया पुलिस ने कदवा के चर्चित ज्योतिष कुमार हत्याकांड का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है पुरानी दुश्मनी के चलते हुई इस सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और तीन कारतूस भी बरामद किए गए हैं पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में फैली सनसनी के बीच हत्याकांड के पीछे की वजह सामने आई है दरअसल, बीते 13 अक्टूबर को गोला टोला के पास ज्योतिष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया था हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले के उद्भेदन के लिए विशेष टीम का गठन किया था गठित टीम लगातार अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही थी पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी पप्पू कुमार ने हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात बताई पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खुलासा किया कि उसके पिता की हत्या वर्ष 2000 में और उसके भाई की हत्या वर्ष 2014 में हुई थी इसी पुरानी दुश्मनी को ज्योतिष कुमार की हत्या की वजह बताया जा रहा है हालांकि, हत्याकांड में आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच पुलिस कर रही है गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है
