डेस्क बिहार भागलपुर
26-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
भागलपुर कैंप जेल में 26 वर्षीय बंदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जेल प्रशासन पर उठाए गंभीर सवाल
भागलपुर के कैंप जेल में 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी रामाश्रय यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है मृतक की मौत को जेल प्रशासन आत्महत्या बता रहा है जबकि परिजनों ने इस दावे को खारिज करते हुए जेल के अंदर हत्या किए जाने की आशंका जताई है घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं जानकारी के अनुसार रामाश्रय यादव अपनी पत्नी की आत्महत्या से जुड़े मामले में न्यायिक हिरासत में बंद था 25 नवंबर की देर शाम उसकी मौत की सूचना परिजनों को मिली शुरुआत में परिवार को बताया गया कि उसे चिकित्सीय जांच के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया जा रहा है लेकिन बाद में उसके फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी गई।मृतक के छोटे भाई नितेश यादव ने आरोप लगाया कि पत्नी की मौत के बाद से ही परिवार को लगातार धमकियां मिल रही थीं पंचायत में सात लाख रुपये का समझौता होने के बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ परिजनों को आशंका है कि पुरानी रंजिश के कारण जेल के अंदर ही रामाश्रय की हत्या कराई गई है।परिजनों ने उस स्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं जहां आत्महत्या किए जाने की बात कही जा रही है उनका कहना है कि जिम वाले क्षेत्र में डंबल और लोहे की भारी रॉड मौजूद रहती हैं लेकिन वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं होने की बात सामने आई है रामाश्रय के शव को पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जेल अधीक्षक राजीव झा से व्हाट्सएप कॉल के जरिए पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया फिलहाल परिजन पूरे मामले की निष्पक्ष और न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं
