कहलगांव में नए आरपीएफ पोस्ट का उद्घाटन, रेलवे सुरक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

कहलगांव में नए आरपीएफ पोस्ट का उद्घाटन, रेलवे सुरक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़

Malda, November  2026:

रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा कहलगांव में एक नए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट की स्थापना की गई है।

नवस्थापित आरपीएफ पोस्ट का उद्घाटन दिनांक 26.11.2026 को श्री अमिय नंदन सिन्हा, महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (IG-cum-PCSC), पूर्व रेलवे द्वारा किया गया। यह पहल श्री मनीष कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक, मालदा के मार्गदर्शन में की गई। उद्घाटन समारोह में श्री अमरेन्द्र कुमार मौर्य, अपर मंडल रेल प्रबंधक, मालदा सहित अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित थे।

नवस्थापित आरपीएफ पोस्ट की स्थापना रेलवे की सुरक्षा अवसंरचना को सुदृढ़ करने, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा रेलवे सुरक्षा बल की कार्यकुशलता एवं त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मालदा मंडल अपने क्षेत्राधिकार में रेलवे सुरक्षा अवसंरचना को निरंतर सुदृढ़ करने तथा यात्रियों के लिए सुरक्षित, संरक्षित एवं सुविधाजनक रेल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!