मुहर्रम पर्व को लेकर डीएम व एसपी का संयुक्त निरीक्षण, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराने की अपील

किशनगंज

मुहर्रम पर्व 2025 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी किशनगंज एवं पुलिस अधीक्षक किशनगंज द्वारा शहर के विभिन्न स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने विधि-व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं शांति समिति के सदस्यों से संवाद स्थापित कर पर्व के सफल आयोजन हेतु सहयोग की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि “आप मनाएं त्योहार सुरक्षित माहौल में, इसके लिए प्रतिबद्ध हैं हम!”

जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया कि किशनगंज पुलिस 24×7 अलर्ट मोड पर रहेगी और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्थानीय लोगों से भी सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

प्रशासन ने त्योहार को मिल-जुलकर मनाने की अपील करते हुए कहा कि शांति और भाईचारा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!