ज़की हमदम ठाकुरगंज, किशनगंज
ठाकुरगंज, ठाकुरगंज प्रखंड में आयोजित विशेष विकास शिविर एवं आयुष्मान कार्ड विशेष अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया।
प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) द्वारा सभी विकास मित्र, ग्रामीण आवास सहायक, पीआरएस, पंचायत कार्यपालक सहायक, स्वच्छता पर्यवेक्षक, आवास पर्यवेक्षक सहित प्रखंड के विभिन्न कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अंचल अधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बीडीओ ने सभी सम्मानित कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से ही विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन संभव हो पाया है।