दरभंगा टिप्पणी पर भड़का एनडीए, बिहार बंद का भागलपुर और किशनगंज में दिखा असर

बिहार ब्यूरो

दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में एनडीए के आह्वान पर गुरुवार को बिहार बंद का व्यापक असर भागलपुर और किशनगंज ज़िले में भी देखने को मिला।

भागलपुर में सुबह से ही एनडीए घटक दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर बाजार और यातायात को बंद कराने में जुट गए। इस दौरान राज्यसभा की पूर्व सदस्य एवं जदयू नेत्री कहकशां परवीन, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह, दीपक चौहान, कुश पांडे और रोहित पांडे सहित कई एनडीए नेता विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे। नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार से दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

इधर, किशनगंज ज़िले के ठाकुरगंज बाजार में भी बिहार बंद का असर साफ नजर आया। सुबह से ही दुकानों के शटर गिरे रहे और यातायात आंशिक रूप से ठप रहा। एनडीए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बाजार में जुलूस निकाला और विरोध दर्ज कराया।

एनडीए कार्यकर्ताओं का कहना है कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मौजूदगी में प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ अपशब्द कहे गए, जो क्षमा योग्य नहीं है। जब तक दोनों नेता देश और प्रधानमंत्री से माफी नहीं मांगेंगे, तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!