मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुभारंभ में किशनगंज की जीविका दीदियों की सहभागिता

बिहार ब्यूरो नजमुल हसनैन ज़की किशनगंज

किशनगंज। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में किशनगंज जिले की जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने योजना की औपचारिक शुरुआत की।

योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार प्रारंभ करने के लिए सीधे उनके बैंक खाते में दस हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए जाएंगे। साथ ही, रोजगार के आकलन उपरांत आवश्यकता पड़ने पर दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।

किशनगंज के सम्राट अशोक भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी विशाल राज समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर जीविका दीदियों ने योजना को महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!