सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने एवं लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

कार्य संस्कृति समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने एवं लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

किशनगंज, 26 मई।

जिला पदाधिकारी श्री विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कार्य संस्कृति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रतिवेदनों एवं लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में कर्मियों की कर्म पुस्तिका के संधारण, संचिकाओं के निर्गमन एवं प्रस्तुतीकरण, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के अनुपालन, नीलाम पत्रवाद, माननीय न्यायालय वाद, आपदा राहत, एसी एवं डीसी विपत्र, लोक शिकायत, अनुशासनात्मक कार्रवाई, सूचना का अधिकार, लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, सीपी ग्राम, सीएम डैशबोर्ड, सीएम जनता दरबार, सेवांत लाभ, अंतर-विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित अन्य लंबित प्रतिवेदनों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में वर्ष 2007-08 से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। साथ ही सर्वाधिक लंबित मामलों (Highest Pending Cases) की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। डीसीएलआर स्तर पर लंबित वर्ष 1999-2000 के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त 20 वर्ष से अधिक पुराने लंबित मामलों को संबंधित स्तर से अग्रसारित कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।

अंचल पदाधिकारी स्तर पर लंबित मामलों की प्रतिदिन आयोजित होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियमित समीक्षा कर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जिला स्तर पर लंबित आवेदनों की सूची तैयार कर उसकी विस्तृत प्रतिवेदन अगली बैठक में प्रस्तुत करने को कहा गया।

बैठक में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए अतिक्रमणकारियों को नियमानुसार नोटिस निर्गत कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, अतिक्रमित सरकारी भूमि पर अवैध रूप से लिए गए विद्युत कनेक्शनों को विच्छेदित कराने हेतु संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया।

बैठक में एडीएम श्री अमरेन्द्र कुमार पंकज, डीडीसी श्री प्रदीप कुमार झा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री जफर आलम, वरीय उपसमाहर्ता श्रीमती सुनीता कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी -सह- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनिकेत कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!