रपैंती में बनेगा बिहार का सबसे बड़ा पावर प्लांट, पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास
संवाददाता शुभम कुमार, भागलपुर
भागलपुर जिले के पीरपैंती में बिहार का सबसे बड़ा पावर प्लांट बनने जा रहा है। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 15 सितंबर को वर्चुअल माध्यम से करेंगे। इसे लेकर प्रशासन और ऊर्जा विभाग की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि जिस स्थल पर यह पावर प्लांट प्रस्तावित है, वहां ऊर्जा विभाग की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, यह पावर प्लांट 2400 मेगावाट क्षमता का होगा। इसके निर्माण पर लगभग 2100 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्लांट शुरू होने के बाद बिहार को बिजली आपूर्ति में बड़ी राहत मिलेगी और राज्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी।
डॉ.नवल किशोर चौधरी, जिलाधिकारी, भागलपुर
“पीरपैंती में बनने वाला यह पावर प्लांट न केवल भागलपुर बल्कि पूरे बिहार की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा। परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तत्पर है।”
