भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश; 5 मोटरसाइकिल बरामद, 4 गिरफ्तार

संवाददाता – शुभम कुमार, भागलपर

भागलपुर। जिले में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली और तिलकामांझी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5 चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

मामला 16 सितंबर का है, जब सबौर थाना क्षेत्र के रहने वाले बिट्टू कुमार की बाइक कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी हो गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। पूछताछ में नाबालिग ने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम बताए, जिसके आधार पर गोड्डा जिले से शयन कुमार मंडल और अमन कुमार झा को तथा झारखंड के दुमका जिले से उज्ज्वल कुमार को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की गई 5 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पूरे मामले का खुलासा कोतवाली थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने किया। इस दौरान सिटी डीएसपी अजय चौधरी और छापेमारी दल की टीम मौजूद रही।

सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शयन कुमार और अमन कुमार पहले भी गोड्डा जेल में चोरी के मामले में बंद रह चुके हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!