संवाददाता शुभम कुमार, भागलपुर।
भागलपुर। शारदीय नवरात्र की शुभारंभ आज विधिवत कलश स्थापना और दुर्गा पाठ के साथ हो गया। इस पावन अवसर पर घर-घर और मंदिरों में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक माता दुर्गा की आराधना में जुट गए।
सुबह से ही गंगा घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पवित्र डुबकी लगाई और नवरात्र व्रत का संकल्प लिया। वातावरण “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा और हर ओर भक्तिमय दृश्य देखने को मिला।
शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। आज श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से माता शैलपुत्री की आराधना कर नवरात्र का प्रारंभ किया। आने वाले नौ दिनों तक भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना करेंगे।
