भागलपुर जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर प्रसाद यादव जी के अध्यक्षता में P2 विवाह भवन सत्कार चौक कहलगांव में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय पूर्व विधायक पीरपैंती श्री राम विलास पासवान जी उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन जिला प्रधान महासचिव श्री विश्वजीत कुशवाहा एवं कहलगांव उत्तरी प्रखंड अध्यक्ष श्री भारत यादव जी ने किया , बैठक का मुख्य विषय माननीय नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी का कहलगांव विधानसभा में आगमन की तैयारी हेतु रखी गई थी। माननीय मंत्री झारखंड सरकार श्री संजय प्रसाद यादव जी ने मौखिक रूप से सूचना दी कि 06 अक्टूबर को नेता प्रतिपक्ष जी का कार्यक्रम कहलगांव के सरजमी पर है उसी के तैयारी हेतु नेता के आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी हेतु आज का कार्यक्रम रखी गई थी कार्यक्रम के बीच में ही माननीय मंत्री झारखंड सरकार श्री संजय प्रसाद यादव जी ने मोबाइल पर सूचना दिए के कार्यक्रम 08 अक्टूबर 2025 को बीरनौद मध्य विद्यालय गोराडीह में प्रस्तावित है जिसकी सूचना बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को दी गई । अतः कार्यक्रम अब 08 अक्टूबर को होगी इसकी जानकारी प्रत्येक प्रखंड में सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को देनी है। आज के बैठक में 2025 विधानसभा चुनाव में भागलपुर जिले की सभी सातों सीटों को जीतने की रणनीति पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श की गई। बैठक में माननीय नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री तेजस्वी यादव जी के महागठबंधन सरकार में किए गए 17 महीने के कार्यकाल को भी बताया गया इनके 17 महीने के कार्यकाल में किए गए जन उपयोगी कार्यों को जन जन तक पहुंचने का भी निर्णय लिया गया। साथ ही साथ उनके द्वारा किए गए घोषणाओं को भी जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया, सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्षों से कहा गया नया मतदाता सूची ले कर BLA 2 तक पहुंचावे और BLA 2 से अनुरोध किया गया नवप्रविष्ठ मतदाता सूची का अध्ययन करे और देखे कि आपके बूथ पर किसका नाम छूट गया है जिसका नाम छूट गया है उनका फॉर्म 6 भरवाकर जमा करवाने का कष्ट करे ।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर प्रसाद यादव,सुभाष यादव,विश्वजीत कुशवाहा,जनार्दन आजाद,भारत भूषण,श्याम सुंदर यादव,नाटबिहारी मंडल,सदानंद यादव,धनेश्वर मंडल,रोहित कुमार यादव,मोहम्मद सिद्दकी,दिवाकर कुशवाहा, मोहम्मद आजम, बासुकीनाथ यादव, मोहम्मद उमर फैज,अवनीश कुमार,लव कुमार,ब्रजेश कुमार यादव,राम प्रसाद यादव,अशोक कुमार राकेश, विवेकानंद यादव,दिवाकर मंडल ,गोपाल पासवान,मुकेश कुमार यादव,अबू कुमार,इरशाद फतेहपुरी,अनुरंजित रविदास,नेहा यादव,सुमंत प्रसाद यादव,अफरोज आलम,श्रीकांत यादव, डॉक्टर मोहम्मद नईम उद्दीन,रामकुमार यादव,धनपाल यादव,मुकेश कुमार यादव,गौतम प्रसाद यादव,संजीव कुमार, कन्हैया यादव,चक्रधर सिंह, पवन कुमार,शंभु कुमार शंभु,विकेश कुमार,जय प्रकाश यादव,रंजन कुमार,अजय कुमार यादव,प्रदीप कुमार जयसवाल, मोहम्मद मुख्तार,अरुण यादव,केशव यादव,खुशी लाल मंडल ,पंचानंद तांती,गणेश तांती,जग्गू तांती,सोनू महतो,लक्ष्मण तांती,रोहित कुमार महतो, मोहम्मद कमरुद्दीन,विपिन महतो,सुनील महतो,सहित कुमार,वेदव्यास कुमार,सत्यम कुमार,राम प्रिय सिंह,नागेश्वर कुमार सिंह,चंदन कुमार यादव,पवन पंडित,संजीव कुमार सिंह,सोनू यदुवंशी,सिकंदर मंडल,रवि रंजन कुमार,मनोज कुमार मंडल,निरंजन यादव,नरेश यादव,कमलेश्वरी यादव,मनोज कुमार,राजेश कुमार, मोहम्मद लड्डू,जलधार यादव,चंद्र शेखर यादव,अश्वनी कुमार सिंह,रवींद्र कुमार यादव,बासुकी प्रसाद यादव,रमेश प्रसाद रमन,बीरेंद्र कुमार भारती इत्यादि लोग उपस्थित थे।
जिला राष्ट्रीय जनता दल के भागलपुर के एक दिवसीय बैठक
