बिहार विधानसभा चुनाव 2025: आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद बड़ी जब्ती, नकद-शराब-ड्रग्स समेत बहुमूल्य वस्तुएं जब्त

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू किए जाने के बाद राज्य में प्रवर्तन एजेंसियों की सख्त निगरानी और गहन जांच अभियान जारी है। मतदाताओं को प्रलोभन देने के प्रयासों को रोकने के उद्देश्य से नकद, शराब, मादक पदार्थ, बहुमूल्य धातु और अन्य उपहारों की जब्ती की कार्रवाई जोर-शोर से की जा रही है।

अब तक की प्रमुख जब्ती की रिपोर्ट इस प्रकार है (राशि लाख रुपये में):

  • नकद: ₹36.29 लाख
  • शराब: ₹834.36 लाख
  • ड्रग्स/नशीले पदार्थ: ₹313.46 लाख
  • कीमती धातु: ₹268.39 लाख
  • फ्रीबीज/अन्य वस्तुएं: ₹441.34 लाख

राज्य में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, आबकारी विभाग, आयकर विभाग, नारकोटिक्स ब्यूरो, सीमा शुल्क और फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और निगरानी को और सशक्त बनाया जाए।

निर्वाचन आयोग का उद्देश्य स्पष्ट है कि मतदाता बिना किसी प्रलोभन या दबाव के स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!