रिपोर्ट – अमित कुमार, भागलपुर (बिहार)
भागलपुर (बिहार)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित भागलपुर दौरे को लेकर भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोमवार को मेड इन हेवन हॉल, मनाली चौक, भागलपुर में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 6 नवंबर 2025 को भागलपुर आ रहे हैं।
मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए जो वचन लिया था, उसे उन्होंने हर स्तर पर निभाया है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद को मिट्टी में मिलाने की कसम खाई थी, और हमारे वीर जवानों ने मात्र 23 मिनट में आतंकियों को समाप्त कर दिया था।”
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने बिहार की धरती पर जो भी वायदे किए, उन्हें पूरा करने का कार्य किया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, मल्टीसिटी हॉस्पिटल, और फोर लेन सड़कों जैसी प्रमुख योजनाओं से बिहार को नई दिशा मिली है।
संजय सेठ ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य हर परिवार को सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन देना है। उन्होंने भागलपुर की जनता से प्रधानमंत्री के आगमन पर स्वागत की तैयारी में जुड़ने का आग्रह भी किया।
