राष्ट्रीय लोक मोर्चा के ओर से मनाया गया मिलन समारोह एवं जिला स्तरीय पर लोगों ने किया सदस्यता ग्रहण

रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/बिहार।

भागलपुर जिला अंतर्गत द ग्रेंड रॉयल बैंक्वेट हॉल लोदीपुर खुर्द बाईपास टॉल टैक्स प्लाजा के समीप मिलन समारोह कार्यक्रम मनाया गया जिसमें कई दलों के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित होकर आर एल एम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा की आस्था व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा की पार्टी में सदस्यता ग्रहण कई कार्यकर्ता ने की।कार्यक्रम की अध्यक्षता आर एल एम के जिला अध्यक्ष सुमन कुमार कुसुम ने किया साथ ही सभा का संचालन मिथलेश चंद्रवंशी ने किया ।कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से समित कुमार कुशवाहा ने किया तमाम दिग्गज नेता प्रदेश उपाध्यक्ष रवि शेखर भारद्वाज, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सिंह कुशवाहा , युवा जिला अध्यक्ष सुभाष मंडल, जिला प्रधान महा संजीव कुमार, गोपाल कुशवाहा , अवध बिहारी पासवान, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, अनुसूचित विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष देव राज मांझी उर्फ भजनदेव , अमित कुमार, राजेश राजा, सत्यम मिश्रा , महिला जिला अध्यक्ष कंचन कुमारी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।सदस्यता ग्रहण करने वाले का नाम – समाज सेवी निशा भारती, रंजन प्रसाद, बबलू कुमार यादव , तनवीर आलम,शबनम, ऋषिकेश सिंह, अमित कुमार सिंह, चंदन राज, मीना सिंह, रीना सिंह सहित सभी प्रखंडों के काफी बड़ी संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया ।वंदे मातरम का नारा लगाया।और कहा मजबूती से पार्टी के लिए काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!