अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर चित्रकला व गायन प्रतियोगिता, प्रतिभागियों को मिला सम्मान

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर।

भागलपुर अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के मौके पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की ओर से बुनियाद केंद्र, नाथनगर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया चित्रकला और गायन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग बच्चों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया दृष्टिबाधित श्रेणी की गायन प्रतियोगिता में अभिषेक कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया गोविन्द कुमार दूसरे और संतोष कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं मूक-बधिर श्रेणी की चित्रकला प्रतियोगिता में अभिजीत कुमार प्रथम, अमित कुमार द्वितीय और दिव्यांशु कुमार तृतीय स्थान के विजेता घोषित हुए कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के अलावा दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं, समाजसेवियों और बुनियाद केंद्र, भागलपुर सदर के कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक अगम श्रीवास्तव ने की उन्होंने प्रतिभागियों को सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधि रवि कुमार अभिषेक सहित सक्षम इकाई के जिला प्रबंधक तनवीर आलम और बुनियाद केंद्र, नाथनगर के कर्मी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!