रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार ।
भागलपुर जिले अंतर्गत नगर निगम के हुसैनाबाद स्थित वृन्दावन कॉलोनी में ये वार्षिक आयोजन डायरेक्टर अनिता कुमारी के द्वारा किया गया जिसमें स्कूल की प्रिंसिपल सुप्रिया कुमारी ,वर्षा सिंह प्रशिक्षण शिक्षक, शिक्षक मुस्कान , सुमन कुमार सुमन एवं अन्य ने उपस्थित होकर मुख्य अतिथि रोहित पांडे विधायक को पुष्प गुच्छ,गमछा, देकर सम्मानित किया वहीं विधायक ने दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया साथ ही अनुज नीलराज ने मनचासीन एंकरिंग कर सबको संबोधित करने का काम किया वहीं बच्चे की मां ने अपने बेटे के बारे में बताया कि मेरे बच्चे बोल नहीं पाते थे और कोई एक्टिविटी नहीं था पर यहां विद्यालय में संस्कृति, संस्कार, और शिक्षा बच्चों को पढ़ाई, खेल कुद, एक्स्ट्रा एक्टिविटी गाना, डांसिंग, नाटक जैसे कई कार्यक्रम होते रहते हैं अनीता कुमारी जो खुद एक म्यूजिक शिक्षिका है इन्होंने अपनी योग्यता को बच्चों एवं भारत सरकार द्वारा प्रशिक्षण केंद्र चलाए जाने पर जो भी हुनर दी जाती जैसे कंप्यूटर, सिलाई, कढ़ाई, फॉल पिक्को जैसे कई उद्यम से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण प्रदान कर सर्फिकेट दी जाती लगातार दो वर्षों से ये कार्य कर रही हूं समाज को अपना एक समय का सहयोग देकर सभी को शिक्षित कर रोजगार देने की बात है और काफी मेरे विद्यालय एवं संस्था से महिलाएं एवं लड़कियां जुड़े और रोजगार का अवसर प्राप्त करे वहीं वर्षा सिंह ने अपनी प्रशिक्षण के माध्यम से सप्ताह में समय देकर महिलाओं का मनोबल बढ़ाने में मदद कर ब्यूटीशियन , जैसे सजने संवरने का शिक्षा देती हूं ऐसा मानना है कि दक्षिणी क्षेत्रीय की महिला खास कर मुस्लिम महिलाओं को लेकर काफी संख्या में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।वहीं रोहित पांडे ने बताया कि अनीता दीदी लगातार कार्य कर रही मेरे ओर से इनको विशेष शुभकामनाएं एवं बधाई इस कार्य को लेकर इन्होंने वार्षिक आयोजन में जो मुझे मुख्य अतिथि के रूप में चुना और इनकी कार्य करने की कोशिश को मैं सहराना देते हुए इनके पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं।
