सुल्तानगंज थाना परिसर में एसएसपी ने किया जनसंवाद कार्यक्रम शहर के लोगों ने जाम ,सुरक्षा, माफिया पर लगाम लगाने का रखा मांग

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर

भागलपुर जिले सुल्तानगंज थाना परिसर में एसएसपी हृदयकांत ने पहली बार लोगों की समस्या सुनने और समाधान के लिये जनसंवाद कार्यक्रम आयोजन किया.जनसंवाद कार्यक्रम मे डीएसपी नवनीत कुमार, अंचल इंस्पेक्टर अर्जुनप्रसाद,थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार थे. जनता दरबार में जनप्रतिनिधि, वार्ड पार्षद, मुखिया, राजनैतिक संगठन के सभी दल के लोगों ने सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में होने वाले समस्या के बारे में रुबरु कराया.जिसमें सुल्तानगंज शहर में अपराध पर रोक व सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग किया गया. सुल्तानगंज शहर में होनेवाले जाम की समस्या, सड़क वाहन चेकिंग अभियान , जमीन विवाद, ट्रैफिक, पुलिस की व्यवस्था, शहर के चौक चोराहों पर नगर परिषद द्वारा अच्छी क्वालिटी का कैमरा व लाईट लगाने पर विचार करने का मांग किया. गंगा घाट पर सालों भर एनडीआरएफ टीम की नियुक्ति व कोचिंग संस्थान एवं स्कूलों के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने पर विचार किया गया. इस दौरान भागलपुर एस एसपी ह्दयकांत ने सभी की समस्या को सुनते हुए निदान की बात कही. इस मौके दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं समाजिक संगठन के लोग मौजूद थे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!