संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर
भागलपुर बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भूमि एवं राजस्व सुधार मंत्री विजय सिन्हा इन दोनों जिलावार जमीन संबंधित मामलों की समीक्षा कर रहे हैं जमीन परिमार्जन ,मोटेशन, वर्षों से जमीन को लेकर पेंडिंग मामले को लेकर या अधिकारियों द्वारा की जा रही लापरवाहियों पर फीडबैक ले रहे हैं ईशी मंदे नजर भागलपुर के टाउन हॉल में भी भूमि जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें डिप्टी सीएम विजय सिन्हा संवाद करेंगे इसको लेकर आज विजय सिन्हा भागलपुर पहुँच गए हैं शहर के एक होटल में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में वह पहुंचे जहां भारी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ताओं नेताओं व कई संस्थाओं के सदस्यों ने उनका स्वागत किया विजय सिन्हा ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की और कई मुद्दों पर भी चर्चा की उन्होंने कहा कि मैं किसी व्यक्ति किसी भी पार्टी का नहीं जो भी बिहार की जनता के साथ जो नियम के विरुद्ध काम करेंगे उसको संज्ञान में लेकर विभाग कार्रवाई करेगी करेंगे सारे अधिकारी रहेंगे समाधान का प्रयास करेंगे और अलग-अलग नेचर के कुछ मामलों की भी तहकीकात करेंगे उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है नई सरकार की नई पहल है हम लोग बिहार की जनता का जो मूल समस्या है बिहार के लोगों के लिए भूमि का एक-एक इंच का महत्व है उस महत्व को रक्तरंजित करने वालों को हम लोग चिन्हित कर रहे हैं।
