रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।।
बाँका जिले के हेमजापुर गांव के बिक्रमपुर में दिखा बड़ा बिजली विभाग का लापरवाही कहने को तो विभाग लक्ष्मीपुर चिरैया फीडर है पर सारा कार्य अमरपुर कार्यालय से होता है गांव के अमरजीत कुमार तिवारी ने बताया कि मेरे घर पर मेरे बड़े भईया रणजीत कुमार तिवारी के नाम से बिजली विभाग का मीटर लगा हुआ है जो वर्ष 2022 – 2023 में कनेक्शन लिया गया था जिसका ग्राहक संख्या 245107774240 है पूर्व में मेरे पिता स्वर्गीय मनमोहन तिवारी ने जो बिजली लिया था उसका ग्राहक संख्या .23520046438 है परंतु इस माह के 3/12/2025 को पोल से लगे तार जो मीटर तक आया है उसको काट दिया गया जब काटा गया उस समय हम परिवार के एक भी सदस्य घर पर नहीं थे क्योंकि हम लोग पड़ोस जिला में रोटी रोजगार को लेकर बाहर ही रहते हैं मेरी चाची सुनीता देवी ने बताया कि अमरजीत .बिजली काटी क तार रोड पर लटकी रहलो छोऊँ, तभी मैंने अपने सरपंच जनप्रतिनिधि शंकर मिश्रा के पास गए उन्होंने बताया कि बिजली विभाग का रवैया खास कर अमरपुर प्रखंड में सौतेला व्यवहार किया जाता है यहां जनता परेशान है कब कोई कभी कोई आकर बिजली के बकाया राशि वसूलता उसमें किया आम इमली है ये घर के कोई भी सदस्य किया जानेंगे वहीं बताया कि अमरजीत के पिता 2012 में खत्म हुए तो एक बार शिविर लगाया गया था गांव में तो 3000 हजार रुपए जमा भी किया था जो कि ऑनलाइन आज भी दिख रहा फिर भी विभाग से 67000 हजार रुपए का बिजली बकाया राशि का नोटिस जारी कर दिया मेरे पिता स्वर्गीय मनमोहन तिवारी के नाम से जबकि मेरे बड़े भईया रंजीत कुमार तिवारी जिस समय बिजली का नया कनेक्शन लिए थे तो कोई ऐसी बात नहीं थी अब ऐसा कौन सा ऑनलाइन बकाया शो कर रहा है मुझे किया पूरे समाज को समझ में नहीं आ रहा ऐसे कई मामलाएं हैं इस संबंध को लेकर अमरपुर बिजली विभाग के अधिकारी अरविंद कुमार को पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बिजली बकाया राशि आपको रंजीत कुमार तिवारी देना ही होगा कोई माफी नहीं की जाएगी और आवेदन लेने से इनकार कर दिया।जबकि अमरजीत कुमार तिवारी अपने रोजगार को लेकर आटा चक्की मिल को चलाने के लिए नया कनेक्शन बिजली विभाग के ऐप पर कई बार ऑनलाइन आवेदन किया बार बार कभी इंक्वायरी , या मीटर लगने तक के ऑप्शन तक पहुंच कर कैंसिल दिखने लगता था जबकि वहीं विभाग के कर्मी को भी बात किया उन सबों ने अरविंद कुमार अधिकारी का नाम लेते । ऐसे में कहां जाएं किया करें एक तरफ रोजगार अधूरा , एक तरफ बिजली विभाग का बकाया इसको सच कहेंगे या झूठ मुझे समझ नहीं आता गांव के लोगों ने भी बताया कि बहुत गलत हो रहा ऐसा हम सभी भी भुगत भोगी हैं।
