मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने शास्त्री जी की पुण्यतिथि मनाई

 

सैकड़ों गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच किया कंबल वितरण

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर

भागलपुर। सबौर प्रखंड स्थित सरधो पंचायत के बड़ी धनकर गांव में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत के भागलपुर टीम ने भारत के दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी पुण्यतिथि मनाया।सर्वप्रथम संगठन के पदाधिकारियों ने शास्त्री जी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।तदनोपरांत संगठन के रोजगार प्रकोष्ठ जिला वरिष्ठ सचिव श्री योगेश कुमार वर्मा के सौजन्य से सैकड़ों गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह ने शिरकत किया। मौके पर संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री रवि कुमार,आर टी आई प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री संजीव कुमार, स्वास्थ्य प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्री मनोज मंडल, रोजगार प्रकोष्ठ जिला महामंत्री श्री अवधेश कुमार, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गुंजन कुमारी,गोराडीह प्रखंड अध्यक्ष श्री नवीन कुमार सिंह,आर टी आई प्रकोष्ठ जिला सचिव श्री राजीव कुमार यादव व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!