छात्रों की सफलता से मिलती है खुशी

रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/बिहार।

सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित की गयी ।विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, उप प्रधानाचार्य अभिनंदन सिंह, पूर्व छात्र के प्रमुख महेश कुमर, पूर्व छात्र परिषद के सहसंयोजक राकेश कुमार एवं शिशु मंदिर के प्रभारी ममता जायसवाल ने संयुक्त रूप से विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए विवेकानंद की
जयंती एवं पूर्वछात्र परिषद की गोष्ठी आयोजित की गई। उद्देश्य कथन के क्रम में पूर्व छात्र प्रमुख आचार्य महेश कुमर ने कहा कि अपने पूर्व छात्रों को जोड़ना एवं जोड़कर रखना हमारा दायित्व है। विगत वर्ष में दिल्ली एवं कोलकाता में रहने वाले पूर्व छात्रों की गोष्टी आयोजित की गई थी। कार्यरत या अध्यनरत पूर्व छात्रों के सम्मेलन से सफलता की जानकारी मिलती है और अपने सफल छात्रों पर विद्यालय परिवार को खुशी मिलती है। मौके पर अभिनंदन सिंह ने कहा कि परिवर्तन के दौर में अतीत के अच्छाइयों को भूलते जा रहे हैं ।परंतु चुनौतियों का सामना करना, तनाव को झेलना , सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना, सहयोग , सकारात्मक सोच, सामाजिक समरसता एवं दायित्व निर्वहन करने की आवश्यकता है। पूर्व छात्र परिषद के सहसंयोजक राकेश कुमार ने कहा कि संस्कार, बड़ों का सम्मान, कर्तव्य निष्ठा आदि गुण इसी विद्यालय से सीखा। इस विद्यालय से प्राप्त संस्कार से ही जीवन जीने की कला मैंने सीखा है। मौके पर शुभम सौरव ने कहा कि यहां पर हमें शिक्षा के साथ संस्कार, संघर्ष एवं कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा मिली है। कार्यरत पूर्व छात्र रोहित राय ने कहा कि जो संस्कार हमें विद्यालय से मिला है उसके लिए मैं विद्यालय का कृतज्ञ हूं। इसके अतिरिक्त रजनीकांत ने कहा कि विद्यालय से प्राप्त संस्कार आने वाले पीढीयों को भी देने का प्रयत्न कर रहा हूं। आज शिक्षा में संस्कार की कमी से वृद्ध आश्रम की संख्या बढ़ रही है। अतः संस्कार युक्त शिक्षा जो हमने विद्यालय से प्राप्त किया है, वह हमारे मार्ग को प्रशस्त कर रहा है ।अतिथि परिचय पूर्व छात्र गुरुदेव के द्वारा , धन्यवाद ज्ञापन अमित राम के द्वारा मंच संचालन अभिजीत आचार्य के द्वारा तथा पवन पंजियारा के द्वारा जिनके ओजस्वी वचनों से गूंज उठा था विश्व गगन आदि गीत प्रस्तुत किए गए । मौके पर मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा, कुमारी सविता एवं सभी आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे।
मीडिया प्रभारी
दीपक कुमार झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!