जगदीशपुर में तीन दिवसीय माघी काली मेला का शुभारंभ, प्रतिमा की स्थापना

 

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर जगदीशपुर बाजार स्थित परंपरागत रूप से आयोजित होने वाली माघी काली मेला का भव्य शुभारंभ मां काली की प्रतिमा स्थापना के साथ किया गया तीन दिवसीय इस पूजा व मेले को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है दूर-दूर से श्रद्धालु मां काली के दर्शन के लिए जगदीशपुर पहुंच रहे हैं
उल्लेखनीय है कि पिछले 35 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे माघी काली मेला की पहचान क्षेत्रीय ही नहीं, बल्कि जिले स्तर पर भी बनी हुई है पूजा समिति की ओर से आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं पूजा व मेले के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मुरादाबाद से राहुल ग्रुप अपनी पूरी टीम के साथ जगदीशपुर पहुंच चुका है समिति के अनुसार फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जिसमें कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे आयोजन को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं पूजा समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण ढंग से पूजा एवं मेले का आनंद लेने की अपील की है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!