रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।।
आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को मौर्या विवाह भवन, जीरो माइल, भागलपुर में जिला जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष बिवेकानंंद गुप्ता की अध्यक्षता में जननायक कर्पुरी ठाकुर की जयंती समारोह को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत-रत्न महान समाज सुधारक एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जन्म जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तय करना था।
प्रेस वार्ता में जिला जदयू अध्यक्ष बिबेकानंद गुप्ता ने कहा 24 जनवरी को कर्पुरी ठाकुर जी के 102वें जयंती पर बिहार में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। भागलपुर जिले में इस कार्यक्रम के प्रभारी रूप में माननीय विधायक दुलाल चंद गौस्वामी एवं माननीय विधान पार्षद विजय कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
