बाथ थानान्तर्गत 648 लीटर (6480 बोतल) कोरेक्स सिरप के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

बाथ थानान्तर्गत 648 लीटर (6480 बोतल) कोरेक्स सिरप के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।

वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की बाथ थाना अंतर्गत असरगंज-शाहकुण्ड मुख्य मार्ग पर नयागाँव पुलिया होते हुए अवैध मादक पदार्थ का परिवहन किया जाने वाला है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के निगरानी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था भागलपुर एवं बाथ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। उक्त गठित टीम के द्वारा बाथ थाना अंतर्गत असरगंज-शाहकुण्ड मुख्य मार्ग पर नयागाँव पुलिया पास में सघन वाहन जाँच लगाया गया तो देखा गया कि एक पिकअप वाहन पुलिस बल को देखकर भागने लगा जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से पिछा कर 01. संतोष कुमार पे०-बहादुर यादव सा०-भिठरा थाना-सोनो जिला-जमुई को हिरासत में लिया गया तत्पश्चात् पूछ-ताछ तथा तलाशी के क्रम में इनके पिकअप वाहन से 648 लीटर (6480 बोतल) कोरेक्स सिरप के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तार अपराधकर्मी के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी :- 01. कोरेक्स सिरपः-648 लीटर (6480 बोतल)। 02. पिकअप वाहनः-01 गिरफ्तारी :- 01. संतोष कुमार पे०-बहादुर यादव सा०-भिठरा थाना-सोनो जिला-जमुई। छापामारी दल की विवरणी 01. पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष मन्टू कुमार बाथ थाना। मारा 02. पु०अ०नि० सुरेन्द्र राम बाथ थाना। 03. सि0/2304 सुभाष कुमार बाथ थाना। 04. सशस्त्र बल बाथ थाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!