न्यू ईयर चैलेंजर ट्रॉफी का भव्य शुभारंभ, शानू एकादश ने 9 विकेट से दर्ज की जीत

ज़की हमदम ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित न्यू ईयर चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी का भव्य उद्घाटन रविवार को ठाकुरगंज स्थित गांधी मैदान में किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि किशनगंज के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राजद नेता मुस्ताक आलम, मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, जिला खेल पदाधिकारी प्रहलाद कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगलेश सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार एवं कौशल किशोर यादव,नजमुल हसनैन ज़की  उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत क्लब अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो ने किया।

उद्घाटन मैच महानंदा स्पोर्टिंग क्लब और शानू एकादश के बीच खेला गया। टॉस जीतकर शानू एकादश ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए महानंदा स्पोर्टिंग क्लब की टीम निर्धारित लक्ष्य खड़ा करने में असफल रही।

जवाब में शानू एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। शानू एकादश के कप्तान रोहित ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 रन बनाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सूरज विश्वकर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का जमकर हौसला बढ़ाया।

आयोजकों ने बताया कि न्यू ईयर चैलेंजर ट्रॉफी का उद्देश्य क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!