बूढ़ानाथ मोहल्ले में विवाहिता ने फंदे से झूल कर की खुदकुशी

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर जोगसर थाना क्षेत्र के बूढ़ानाथ स्थित मथुरा घोष लेन निवासी इपीएफ ऑफिस के गार्ड अक्षत कुमार उर्फ छोटू की पत्नी प्रियंका कुमारी ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर लिया.

पुलिस ने मृतिका के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. जिसमें पति पत्नी के बीच अनबन होने की बात सामने आयी है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची जोगसर थाना पुलिस ने परिजनों के सामने फंदे से शव को उतारा. प्रियंका का कमरा खुला था. कमरे से हो कर एक सीढ़ी छत की ओर गयी है. वह साड़ी के टुकड़े से बने फंदे से झूल रही थी. सिटी डीएसपी टू अजय कुमार चौधरी ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की है. पुलिस ने देर शांम शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया था.बच्चे के रोने के बाद परिजनों को मिली घटना की जानकारी मृतका के ससुरालवाले परिजनों ने बताया कि दोपहर एक बजे एकाएक प्रियंका के छह माह का पुत्र रोने लगा. अक्सर रोने के बाद प्रियंका उसे चुप करा लेती थी लेकिन आज बच्चा रोये ही जा रहा था और प्रियंका की आवाज नहीं आ रही थी. फिर प्रियंका की ननद अंजली और चचेरा देवर देखने गया तो पता चला कि वह फंदे से झूल रही है. हालांकि घटना के मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा

बाइट — संगीता देवी, मृतका की सास
बाइट — अजय चौधरी,सिटी डीएसपी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!