पासीटोला से 9.17 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर ललमटिया थाना क्षेत्र के पासी टोला से पुलिस ने अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पासी टोला निवासी गोविंद चौधरी के रूप में की गई है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से कुल 9.17 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर एवं दो डिजिटल तराजू मशीन बरामद की है। वहीं, इस कार्रवाई के दौरान एक अन्य अभियुक्त पासी टोला निवासी राजन चौधरी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इसकी पुष्टि ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बुधवार को करीब एक बजकर तीस मिनट पर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!