रात्रि में एसएसपी व एएसपी ने किया औचक निरीक्षण डायल 112 व गश्ती वाहनों की व्यवस्था जांची, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार ।

भागलपुर वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार देर रात विभिन्न थाना क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डायल 112 की गश्ती गाड़ियों तथा थानों की गतिविधियों की जांच की गई।
निरीक्षण के क्रम में तिलका मांझी, जोगसर, ततारपुर, कोतवाली, मुजाहिदपुर, बरगंज, बाइपास एवं जीरो माइल थाना क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल रहे। अधिकारियों ने रात्रि गश्ती, संत्री पोस्ट और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी की समीक्षा की।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रात्रि के समय पुलिस की सतर्कता सुनिश्चित करना तथा अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई बनाए रखना था। अधिकांश स्थानों पर डायल 112 एवं गश्ती दल के पदाधिकारी सतर्क पाए गए।
वहीं जहां कहीं आंशिक कमियां मिलीं, वहां संबंधित पदाधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!