जगदीशपुर में लक्ष्मी नारायण यज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा को ले कर महासमिति की बैठक

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर /बिहार

जगदीशपुर में आगामी श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं भागवत कथा के आयोजन को लेकर रविवार को महासमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक दिनांक 8 फरवरी 2026, रविवार को दोपहर 2:00 बजे संपन्न हुई।
बैठक में भजन कीर्तन और भोजन का व्यवस्था किया गया सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन 18 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक भव्य रूप से किया जाएगा। इस पुनीत कार्य को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियां सदस्यों के बीच बांटी गईं।
बैठक की अध्यक्षता राम रतन महतो (पूर्व मुखिया, ग्राम पंचायत जगदीशपुर) ने की। उन्होंने कहा कि यज्ञ और भागवत कथा से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण होगा तथा ग्रामीणों में आपसी सद्भाव और एकता मजबूत होगी।
बैठक में प्रमुख रूप से बीरबल मंडल, रणवीर सिंह, पूर्व मुखिया घनश्याम मंडल, भारती भूषण झा, रूपेश कुमार, निरंजन पंजियारा, मदन मुरारी, चंदन कुमार, भरूनाथ मंडल तथा पूर्व मुखिया राजीव शाह सहित अन्य ग्रामीण एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!