निशांत कुमार ने जद(यू) की सदस्यता ली, भागलपुर जदयू परिवार ने दी बधाई

पटना/ बिहार | रिपोर्ट – अमित कुमार

निशांत कुमार ने  जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश कार्यालय, पटना में औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर को जद(यू) परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी क्षण माना गया। उनके पार्टी से जुड़ने पर भागलपुर जिला जद(यू) परिवार की ओर से कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में उन्हें सार्वजनिक जीवन की नई पारी के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि निशांत कुमार के पार्टी से जुड़ने से संगठन को नई दिशा मिलेगी और नई पीढ़ी के साथ संवाद को और अधिक मजबूत करने का अवसर प्राप्त होगा।

वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने कहा कि उनका अनुभव और सोच संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा। वहीं जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि निशांत कुमार पार्टी की विचारधारा और जनहित के मूल्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सोनी कुमारी ने कहा कि उनके संगठन से जुड़ने से जद(यू) और अधिक मजबूत होगी तथा युवाओं के बीच सकारात्मक संदेश जाएगा।

निशांत कुमार के पार्टी से जुड़ने को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। पार्टी नेताओं ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) हमेशा से सामाजिक न्याय, विकास और जनसेवा के मूल्यों पर आधारित राजनीति करती रही है और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास की राह पर आगे बढ़ना उसका प्रमुख उद्देश्य रहा है।

नेताओं ने कहा कि निशांत कुमार का पार्टी परिवार में स्वागत इस परंपरा को और सशक्त करेगा। उनकी नई सोच और दृष्टि संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ युवाओं को राजनीति और समाजसेवा के लिए प्रेरित करेगी।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ धनंजय मंडल, पप्पू मंडल, जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी प्रदीप कुशवाहा, युवा नेता राकेश ओझा, चन्द्रशेखर मिश्र, सीपू मंडल, प्रो. आनंद यादव, शेखर पांडे, कल्याणी शाह, मनोज मंडल सहित कई प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!