सऊदी अरब में ईद का चाँद नहीं दिखा, भारत में शनिवार को मनाई जाएगी ईद

Happy Eid ul-Fitr Mubarak Background Illustration with Pictures of Mosques, Moon, Antennas and Others Suitable for Posters

नई दिल्ली: सऊदी अरब में आज ईद का चाँद नज़र नहीं आया है। चाँद न दिखने की पुष्टि के बाद खाड़ी देशों में अब ईद की नमाज़ जुमा (शुक्रवार) को अदा की जाएगी।

चाँद के दीदार न होने के चलते इस्लामी कैलेंडर के अनुसार रमज़ान का महीना एक दिन और पूरा किया जाएगा। इसी के मद्देनज़र सऊदी अरब सहित अन्य खाड़ी देशों में ईद-उल-फितर शुक्रवार को मनाई जाएगी।

वहीं, भारत में परंपरा के अनुसार चाँद देखने के बाद ही ईद का ऐलान किया जाता है। ऐसे में भारत में ईद की नमाज़ शनिवार को अदा की जाएगी, इंशाल्लाह।

मुस्लिम समुदाय के लोग अब चाँद के दीदार का इंतजार कर रहे हैं और ईद की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। ईद-उल-फितर रमज़ान के पाक महीने के समापन का प्रतीक है, जिसे पूरे देश में खुशी और भाईचारे के साथ मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!