जदयू जिला महासचिव मोहम्मद मंजूर के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी का आयोजन बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
इस मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में जदयू के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इफ्तार पार्टी में सभी ने मिलकर रोजा खोला और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी।
इफ्तार के दौरान पूर्व सांसद कहकशां परवीन कहा कि रमजान का महीना त्याग, समर्पण और मानवता की सेवा का संदेश देता है। जदयू जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में प्रेम और सद्भाव बढ़ता है तथा विभिन्न वर्गों के लोगों के बीच आपसी संबंध मजबूत होते हैं। उपस्थित नेताओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।
इफ्तार पार्टी के दौरान सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया, जिससे आपसी मेल-जोल और भी प्रगाढ़ हुआ।पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और सौहार्द का वातावरण बना रहा।
जदयू जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर,प्रखंड अध्यक्ष विजय मंडल महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ यासमीन परवीन , जिला महासचिव हासीब के साथ-साथ काफी तादाद में जदयू कार्यकर्ता, क्षेत्र के कई गणमान्य एवं आमजन उपस्थित थे।
