दिनेश्वर नाथ धाम के समीप स्थापित चैती काली प्रतिमा का नम आंखों से हुआ विसर्जन, गंगटा पोखर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/बिहार ।
भागलपुर के सिकंदरपुर स्थित दिनेश्वर नाथ धाम मंदिर के समीप चैती काली पूजा के अवसर पर स्थापित मां काली की प्रतिमा का आज विधि-विधान और श्रद्धा के साथ विसर्जन किया गया सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी मां काली के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच प्रतिमा को विसर्जन जुलूस के साथ गंगटा पोखर ले जाया गया इस दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए पूरे मार्ग में भक्तों ने माता के जयकारे लगाए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। गंटा पोखर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के समय माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने माता से अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की ।
बाइट — अभिषेक सिन्हा
