हिंदू सनातन समाज द्वारा एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

हिंदू सनातन समाज द्वारा एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

भागलपुर जिले के भूलनी पंचायत स्थित के0एल0 उच्च विद्यालय के मैदान में हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिन्दू सनातन समाज द्वारा एक भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस सम्मेलन का उद्देश्य सनातन संस्कृति, सनातन धर्म तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं सनातन धर्मावलंबियों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय प्रो० राणा प्रताप (सह विभाग संघचालक) का प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिन्होंने अपने संबोधन में समाज को संगठित एवं जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता श्री देवेन्द्र चौधरी, श्री वेदानंद झा, डॉ० विवेकानन्द विवेक, श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह, श्री विनोदानंद झा, श्री सिबोध तांती, श्री राजकुमार पंडित सुनील सिंह, सौरभ झा, प्रकाश साह,एवं श्री हिरालाल सिंह मंचासीन रहे।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसमें कथा वाचक श्री रघुनंदन ठाकुर ने सनातन संस्कृति के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में ताराकांत जी एवं उनके सदस्यों ने भक्ति संगीत से सभी का मन मोह लिया।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया।
मंच संचालन सामाजिक कार्यकर्ता श्री नीरज प्रसाद सिंह के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम संयोजक
मनोज झा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!