मंडल रेलवे अस्पताल, मालदा में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का सफल आयोजन

मंडल रेलवे अस्पताल, मालदा में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का सफल आयोजन रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार। *पूर्व रेलवे के मालदा मंडल के मंडल रेलवे […]

मानवाधिकार संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सबौर थाना अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

मानवाधिकार संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सबौर थाना अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट गरीब एवं असहाय लोगों की सहायता के लिए प्रशासन से समन्वय पर हुई […]

जगदीशपुर प्रखंड के चंदपुर पंचायत के उपमुखिया राजकुमार शाह के मां का निर्धन

जगदीशपुर प्रखंड के चंदपुर पंचायत के उपमुखिया राजकुमार शाह के मां का निर्धन रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार आज जगदीशपुर प्रखंड के उपमुखिया राज […]

जनजातीय गरिमा उत्सव का हुआ शुभारंभ

जनजातीय गरिमा उत्सव का हुआ शुभारंभ रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार। भागलपुर समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा दीप […]

विक्रमशिला पुल संकट के बीच यात्रियों की सुरक्षा में रातभर डटी रही भागलपुर पुलिस, बरारी पूल घाट पर मुस्तैदी बनी भरोसे की मिसाल

विक्रमशिला पुल संकट के बीच यात्रियों की सुरक्षा में रातभर डटी रही भागलपुर पुलिस, बरारी पूल घाट पर मुस्तैदी बनी भरोसे की मिसाल संवाददाता शुभम […]

मायागंज अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों का हंगामा, वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे गार्ड

मायागंज अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों का हंगामा, वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे गार्ड संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार भागलपुर के जवाहरलाल […]

अवैध संबंध बना हत्या की वजह: 48 घंटे में नवगछिया पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

अवैध संबंध बना हत्या की वजह: 48 घंटे में नवगछिया पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार भागलपुर नवगछिया थाना क्षेत्र के स्टेशन […]

भागलपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और स्मैक बरामद

भागलपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और स्मैक बरामद संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार भागलपुर पुलिस द्वारा स्वस्थ युवा स्वस्थ […]

*राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन,भारत के राष्ट्रीय सचिव गंभीर* *विक्रमशिला पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर नवगछिया क्षेत्र की गंभीर स्थिति को लेकर संगठन सक्रिय, बिहार सरकार को भेजा गया आधिकारिक पत्र* रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार भागलपुर।राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन,भारत द्वारा विक्रमशिला पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण उत्पन्न गंभीर जनसमस्याओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार एवं संबंधित प्रशासनिक विभागों को आधिकारिक पत्र एवं ईमेल प्रेषित किया गया है।संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सांगेश कुमार भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुल सेवा बाधित होने के कारण प्रतिदिन हजारों नागरिक जान जोखिम में डालकर नावों के माध्यम से आवागमन करने को मजबूर हैं। विशेष रूप से मरीजों, गर्भवती महिलाओं, वृद्धजनों एवं बच्चों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।इसी क्रम में संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं माननीय राष्ट्रीय सचिव,भारत (मीडिया प्रकोष्ठ) आदरणीय श्री विभूति सिंह जी,जो स्वयं भागलपुर क्षेत्र के निवासी हैं, उन्होंने स्थानीय स्थिति की गंभीरता एवं आम नागरिकों की परेशानियों से राष्ट्रीय मुख्यालय को अवगत कराया।उनके द्वारा प्राप्त जानकारी एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए संगठन के राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए बिहार सरकार, आपदा प्रबंधन विभाग, जिलाधिकारी भागलपुर एवं संबंधित विभागों को आधिकारिक पत्र एवं ईमेल प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।संगठन द्वारा प्रमुख रूप से निम्न मांगें उठाई गई हैं — ✅ नवगछिया एवं भागलपुर घाटों पर अत्याधुनिक वाटर एंबुलेंस की स्थाई तैनाती ✅ 24 घंटे मेडिकल सहायता शिविर की स्थापना ✅ नावों पर अनिवार्य लाइफ जैकेट व्यवस्था ✅ नावों का तकनीकी फिटनेस एवं सुरक्षा ऑडिट ✅ घाटों पर आपदा एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सांगेश कुमार भाटी ने कहा कि-मानव जीवन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रशासन को इस गंभीर विषय पर तत्काल प्रभाव से धरातलीय कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी निर्दोष नागरिक की जान जोखिम में न पड़े।संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि जनहित एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए संगठन निरंतर सक्रिय रहेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे भी आवाज बुलंद की जाएगी।

*मानवाधिकार संगठन बना मसीहा बच्ची की मान को बचाया,किया प्रशासन को सुपुर्द* रिपोर्ट -अमित कुमार भागलपुर /बिहार* भागलपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत अनवरत पांच वर्षों से अपने कार्य के लिए बिहार में चर्चा में रहती हैं।अभी रात्रि के 8 बजे संगठन के रोजगार प्रकोष्ठ जिला महामंत्री श्री अवधेश कुमार जी ने मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह को दूरभाष पर सूचना दी कि सबौर थाना क्षेत्र स्थित चांदनी चौक धनकर मोड़ के आगे एक महिला बेसुध सड़क किनारे पड़ी हुई है।ऐसा प्रतीत होता है कि इसके साथ किसी ने दुष्कर्म किया है।आनन फानन में चंद मिनटों में राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह उक्त स्थल पर पहुंचे। दर्जनों ग्रामीणों की मौजूदगी उस स्थल पर थी। उक्त बच्ची से पूछताछ के दौरान उसने अपने पिता खगड़िया जिला अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित थैगाय गांव निवासी अरूरंजन मंडल का संपर्क नंबर दिया। उसने कहा कि बच्ची सुषमा कुमारी का दिमागी हालत ठीक नहीं है वह घर से गायब है।प्रथम दृष्टया तो ऐसा ही प्रतीत होता है पर महिलाओं की सुरक्षा अति आवश्यक है वो भी सुनसान बगीचे के पास यों तो नहीं छोड़ सकते। बहरहाल संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह और अवधेश कुमार व ग्रामीणों की मौजूदगी में उस बच्ची को 112 की टीम को सौंप दिया है, और उसके आग्रह किया कि जहां भी संगठन के सहयोग की आवश्यकता होगी आप हमें याद करेंगे। सबौर थाना क्षेत्र के 112 की टीम ने बताया कि इसे मेडिकल जांच हेतू ले जा रहे हैं जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!