अवैध संबंध बना हत्या की वजह: 48 घंटे में नवगछिया पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर नवगछिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड नयाटोला में युवक की हत्या मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है इस मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है पुलिस जांच में सामने आया है कि अवैध संबंध, पैसों का लेन-देन और लगातार दबाव बनाए जाने के कारण युवक की हत्या की साजिश रची गई थी जानकारी के अनुसार 15 मई को स्टेशन रोड नयाटोला के समीप एक युवक का शव बरामद हुआ था घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की मृतक की पहचान झंडापुर थाना क्षेत्र के खैरडीह निवासी मधुसूदन सिंह उर्फ महेश्वर सिंह के रूप में हुई मृतक की पत्नी के आवेदन पर नवगछिया थाना में मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानव सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जांच के दौरान पुलिस ने महिला आरोपी काजल कुमारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में महिला ने कई अहम खुलासे किए पुलिस के अनुसार महिला ने स्वीकार किया कि उसका मृतक मधुसूदन सिंह के साथ अवैध संबंध था मृतक लगातार उससे रुपये की मांग कर रहा था और बार-बार मिलने व बातचीत करने का दबाव बना रहा था इन परिस्थितियों से परेशान होकर महिला ने अपने पति बृजेश कुमार और भाई गुड्डू कुमार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।पुलिस के मुताबिक पूर्व नियोजित योजना के तहत मृतक को बुलाया गया और उसकी हत्या कर शव को स्टेशन रोड नयाटोला के पास फेंक दिया गया, ताकि मामला सामान्य दुर्घटना जैसा लगे जांच के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद कर लिया है।नवगछिया पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं पर जांच जारी है और जल्द ही अन्यआरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई
बाइट — राजेश कूमार sp नौगछीया
